फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद। गलती से 300 रुपये ट्रांसफर होने का झांसा देकर पीड़ित के बैंक खातों से 63,500 रुपये निकालने के आरोपी शारदा नगर, लखनऊ निवासी शिवांश को साइबर थाना एनआईटी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश कुमार बताया और खुद को दिल्ली का निवासी बताया। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि उसके खाते में गलती से 300 रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद उसने ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजा, जिसे तुरंत डिलीट कर दिया गया। उसके बाद पीड़ित का फोन हैक हो गया। थोड़ी देर बाद जब उसने पेमेंट हिस्ट्री चेक की तो उसके खाते से 63,500 रुपये निकल गए थे। जांच के दौरान पता चला क...