फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। तिगांव निवासी एक युवक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी रकम कटने के बाद हुई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में तिगांव निवासी कुनाल ने बताया कि उसका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया था। उसे यह जानकारी नहीं है कि फोन किस तरह हैक हुआ। इसी दौरान 31 अगस्त 2026 को उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में दी। शिकायत की तस्दीक के दौरान पुलिस ने पीड़ित को जांच में शामिल किया। पीड़ित ने घटना से संबंधित लिखित शिकायत और विवरण पुलिस को उपलब्ध कराया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी के आरोप में ...