फरीदाबाद, नवम्बर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने फोन हैक कर खाते से सवा दो लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी दानिश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तिगांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 18 जुलाई को उसका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया और अपने आप चलने लगा। इसके कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से 2,27,087 रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दानिश के पास पीड़ित के बैंक खाते का एक्सेस था। वह खाते में ठगी की रकम आने के बाद उसे एटीएम से निकालकर आगे किसी अन्य व्यक्ति को सौंप देता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आठवीं पास है और पनीर क...