Faridabad News: फोन झपटमारी में दो और आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फोन झपटमारी के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव सुनपेड निवासी गौरव और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की रात सेक्टर-58 में पकौड़े की दुकान लगाने वाले व्यक्ति का तीन युवकों ने बाइक से आकर मोबाइल फोन झपट लिया था। मामले में अजीत को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में गौरव और राहुल ने वारदात के दौरान अजीत की बाइक पर पीछे बैठने की बात कबूल की। पुलिस ने मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। दोनों को जेल भेज दिया गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.