Faridabad News: फॉलोअप: ड्रेनेज लाइन हादसा मामले में क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बड़खल चौक के पास ड्रेनेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हुई श्रमिक की मौत के मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही हादसे के कारणों और मौके पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। रविवार शाम हाईवे स्थित बड़खल मोड पर एनएचएआई की ओर से कराए जा रहे ड्रेनेज लाइन निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर ढह गई थी। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 32 वर्षीय श्रमिक जहीर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बड़खल मोड़ पर मिट्टी ढहने से एक की मौत सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.