Faridabad News: फैक्टरी में सामान चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला रोड़ स्थित एक निजी कंपनी में छह से सात अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कंपनी की फेंसिंग तोड़कर अंदर घुसे और करीब 4 लाख 58 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए।चोरी की पूरी वारदात कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार कंपनी के एचआर मैनेजर सुभाष चंद ने शिकायत में बताया कि एक अगस्त की रात करीब 1:10 बजे से 2:35 बजे के बीच छह से सात अज्ञात व्यक्ति कंपनी के पीछे स्थित नीम के पेड़ के सहारे परिसर में दाखिल हुए। आरोपियों ने कांटेदार फेंसिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया और विभिन्न सामान चोरी कर उसी रास्ते से फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.