Faridabad News: फैक्टरी में काम करने वाली किशोरी लापता, मानव तस्करी की आशंका
फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से स्मार्ट सिटी की एक फैक्टरी में काम करने आई 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के भाई ने उसके साथ फैक्टरी में काम करने वाली युवती और उसके परिवार पर दोस्ती कर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मानव तस्करी की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि किशोरी को बेचने के इरादे से पश्चिम बंगाल ले जाया गया है। शिकायत करने के बावजूद न कासगंज और फरीदाबाद में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने यूपी के सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत की, जिसके बाद कासगंज में जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे फरीदाबाद के मुजेसर थाने में भेज दिया गया। मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: काम दिलाने के बहाने युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.