फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फेसबुक पर लोन का विज्ञापन देखकर आवेदन करना एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने बजाज फाइनेंस का कर्मचारी बनकर उससे रजिस्ट्रेशन फीस, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 2 लाख ठग लिए। पीड़ित ने साइबर अपराध के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। सेक्टर-63 स्थित जीपीएम ब्लॉसम ग्रीन सोसाइटी निवासी करण राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 2 अक्टूबर 2026 को फेसबुक पर लोन का विज्ञापन देखकर आवेदन किया था। अगले दिन 3 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम पंकज भदौरिया बताते हुए खुद को बजाज फाइनेंस का कर्मचारी बताया। उसने लोन की रजिस्ट्रेशन फीस के...