Faridabad News: फूंक मारकर महिला को बेहोश किया, कुंडल और मंगलसूत्र ले गए बदमाश
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-19 चौकी क्षेत्र में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दो अज्ञात लोगों ने एक महिला को बातों में उलझाकर सम्मोहित करने का दावा किया और फूंक मारकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला के कानों के कुंडल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। महिला के अनुसार दोनों आभूषणों का कुल वजन करीब नौ ग्राम था। पुलिस ने पीडिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मवई गांव की जस्सी कॉलोनी निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब 5:45 बजे वह परूथी दांतों के अस्पताल के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे रोककर कहा कि वह हरिद्वार से आया है और आसपास किसी डॉक्टर का नाम बताने के लिए कहा। महिला ने डॉक्टर के बारे में जानकारी होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.