फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मौसम में बदलाव के साथ शहर में डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए फोर्टिस अस्पताल में फीवर क्लीनिक शुरू किया गया है। जहां मरीजों को एक ही जगह जांच, बीमारी की पहचान, उपचार और फॉलोअप की सुविधा मिल सकेगी। स्मार्ट सिटी में डेंगू-मलेरिया तेजी से पांव पसार रहा है। हर घर में कोई न कोई व्यक्ति बीमार पड़ा है। हालात यह है कि एक बार बुखार की चपेट में आने के बाद 15-15 दिनों तक मरीज ठीक नहीं हो रहे हैं। अस्पताल में शुरू किए गए क्लीनिक में मौसमी वायरल संक्रमण के साथ डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, टायफायड, इंफ्लुएंजा/एच1एन1, लंबे समय से बने बुखार और अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों का मूल्यांकन किया जाएगा। इंटरनल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ निदेशक डॉ. राजेश कुमार बुद्धिराजा ने बताया कि बुख...