फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: नूंह, संवाददाता। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई कर 22 पशुओं को मुक्त कराया। एक मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। दूसरे मामले में ट्रक चालक की सूचना पर पशुओं को अवैध तरीके से ले जाए जाने से बचा लिया गया। सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव हिरवाड़ी-बाबनठेड़ी के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस के रुकने के संकेत पर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने का प्रयास किया। पीछा करने के बाद वाहन को रुकवाया गया। उसमें सवार दो व्यक्ति अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि चालक अन्सार निवासी नावली ...