फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल में शनिवार को 6वीं हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन प्रतियोगिता में फरीदाबाद और पलवल के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। 400 मीटर बीआई फिन्स स्पर्धा में जहां पलवल के कार्तिक ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुष जूनियर ग्रुप की 200 मीटर स्पर्धा में स्मार्ट सिटी के देवांश जुल्का ने बाजी मारी। इस दौरान विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया, जिसमें पलवल, अंबाला, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, पानीपत और चरखी दादरी सहित प्रदेशभर से 195 से अधिक खिलाड़ि...