Faridabad News: फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। थाना कोतवाली क्षेत्र में फरवरी 2025 में भोजनालय संचालक पर फायरिंग के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुभाष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुभाष कुमार गांव जैत, मथुरा का रहने वाला है और वर्तमान में नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में रह रहा था। मामले में राकेश भाटिया ने शिकायत दी थी कि वह द मॉल ऑफ फरीदाबाद के सामने भोजनालय चलाता है। शिकायत के मुताबिक छह फरवरी 2025 की सुबह करीब छह बजे काले रंग की स्कॉर्पियो में चार युवक भोजनालय पर पहुंचे थे। इनमें से एक युवक ने सामान लिया और पेटीएम से भुगतान किया। इसके बाद दो युवक कैश काउंटर पर आए और पैसे को लेकर संचालक से बहस करने लगे। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.