फरीदाबाद, अक्टूबर 10 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। फसल मिसमैच डेटा सत्यापन कार्य में पलवल जिले ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले की राजस्व विभाग की टीम ने कुल 79,860.615 एकड़ कृषि क्षेत्र का 100 प्रतिशत सत्यापन पूरा कर लिया है। इसके साथ ही सत्यापन के लिए लंबित क्षेत्र शून्य रह गया है। प्रदेश के सभी 23 जिलों में पलवल ने सबसे पहले निर्धारित लक्ष्य हासिल किया है। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि फसल मिसमैच डेटा का सत्यापन कृषि एवं राजस्व विभाग से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसके तहत फसल संबंधी दर्ज जानकारी और उपलब्ध रिकॉर्ड के बीच अंतर की पहचान कर जांच एवं सत्यापन किया जाता है। रिकॉर्ड की सटीकता से सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों से संबंधित विवरण दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा क...