फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले में धान की कटाई शुरू होने के साथ ही फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला, उपमंडल, खंड और गांव स्तर पर नोडल अधिकारियों की टीमें नियुक्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि पलवल, होडल और हसनपुर खंड के सात गांवों को येलो जोन में रखा गया है। इन गांवों में पिछले वर्ष अन्य गांवों की अपेक्षा अधिक आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं। येलो जोन में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। वहीं, ग्रीन जोन में प्रत्येक 100 किसानों पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए नंबरदार, सर...