Faridabad News: फर्जी मुहर मामले में आरोपी के कंप्यूटर-लैपटॉप खंगाल रही पुलिस
फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतीश फागना के नाम की फर्जी मुहर बनवाकर आधार कार्ड अपडेट कराने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरभ से पुलिस रिमांड के दौरान लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी के कंप्यूटर और लैपटॉप को खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही उसके सीएससी सेंटर से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सीएससी सेंटर बंद होने के बाद आरोपी ने लोगों के आधार कार्ड अपडेट करवाने के ठेके लेने शुरू कर दिए थे। इसी दौरान विधायक के नाम की फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर आधार अपडेट कराने का मामला सामने आया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने फर्जी मुहर का इस्तेमाल केवल हाल की घटनाओं में किया या सीएससी सेंटर चलाने के दौरान भी उसने किसी तरह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.