फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-86 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी के एक फ्लैट में फर्जी दिल्ली पुलिसकर्मी बनकर घुसे और पार्टी कर रहे युवाओं को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के एक महिला सहित चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने शिकायत पर खेड़की दौला थाने में गुरुवार को मामला दर्ज किया और गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। मूल रूप से दिल्ली निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 86 के अंसल हाइट्स के एक फ्लैट में किराए पर रहते हैं। उनका अपना निजी काम है। 29 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्तों के साथ फ्लैट में पार्टी कर रहे थे। तभी दरवाजे की घंटी बजी और खुद को पड़ोसन बताने वाली एक महिला ने दरवाजा खुलवाया।

बदमाशों का घुसना...