Faridabad News: फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर नूंह की तीन खेल नर्सरियों के आवंटन रद्द
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा सरकार ने खेल नर्सरी योजना में अनियमितताओं पर सख्ती दिखाते हुए फर्जी दस्तावेज और आधारभूत खेल सुविधाओं की गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाली नूंह की तीन तथा फरीदाबाद की एक खेल नर्सरी का आवंटन रद्द कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन नर्सरियों का आवंटन निरस्त किया गया है, वहां यदि कोई प्रशिक्षक खिलाड़ियों को अभ्यास कराता है या खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं तो उन्हें राज्य सरकार की खेल नर्सरी योजना के तहत मिलने वाली किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेहतर खेल माहौल तैयार करने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना संचालित कर रही है। इस योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.