Faridabad News: फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग से 10 टन आयरन स्क्रैप की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग कर 10 टन से अधिक आयरन स्क्रैप की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कैंटर भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भगत सिंह कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह ने 15 जून को थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 12 जून को एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उसका ट्रक फरीदाबाद में खाली खड़ा है और पंजाब की ओर जाने वाला माल ले जा सकता है। इसके बाद उसने वाहन चालक का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और वाहन के दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। शिकायतकर्ता ने सेक्टर-24 स्थित भंडारी इंटरप्राइजेज से करीब 10 टन 120 किलोग्राम आयरन स्क्रैप ट्रक में लोड करा दिया, लेकिन माल तय स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.