फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। ट्रैवल कारोबार से जुड़े के एक व्यक्ति ने हवाई टिकट बुकिंग के नाम धोखाधड़ी कर 4 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पीडित के बयान पर उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित ट्रैवल कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकायत की जानकारी शिकायत के अनुसार, सेक्टर-14 निवासी दीप चौधरी ने 24 मई 2026 को अपनी, पत्नी प्रीति चौधरी और बेटी राजल चौधरी के लिए नई दिल्ली से सिएटल, अमेरिका आने-जाने की तीन हवाई टिकटें बुक कराने के लिए राकेश बिष्ट से संपर्क किया था। इसके लिए अलग-अलग माध्यमों से कुल 4,20,283 रुपये का भुगतान किया गया। आरोपी ने पहले लुफ्थांसा की टिकटें और पीएनआर उपलब्ध कराने का दावा किया। बाद में कम किराया और अधिक सामान ले जाने की सुविधा बताकर कतर एयरवेज की टिकटें ...