फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भारतीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने जिलेवासियों, युवाओं और खेल प्रेमियों से फरीदाबाद हाफ मैरथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।

मैराथन की तारीख मैराथन 27 सितंबर को आयोजित होगी। नीरज चोपड़ा ने कहा कि फरीदाबाद में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन फिटनेस और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में सूरजकुंड मेला ग्राउंड्स पहुंचकर मैराथन में हिस्सा लेने और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैराथन जैसे आयोजन लोगों...