फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शहर में 27 सितंबर को होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों, औद्योगिक इकाइयों, ग्रामीण क्षेत्रों, खेल संस्थानों और विभिन्न विभागों को जनभागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने बताया कि फरीदाबाद हाफ मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसमें 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी आयोजन की जानकारी और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.faridabadhalfmarathon.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को...