फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एंटी-व्हीकल थेफ्ट हथीन को वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मलोखड़ा-हथीन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान फरीदाबाद से चोरी की गई बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पलवल जिले के ही रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एवीटी स्टाफ हथीन के सहायक उप-निरीक्षक पवन कुमार अपनी टीम के साथ मलोखड़ा बाईपास पर गश्त और जांच के लिए मौजूद थे। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि टीकरी ब्राह्मण के रहने वाले रामफल उर्फ रोहित और रविंद्र उर्फ पिल्लू फरीदाबाद से चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में हथीन बाईपास से होते हुए उटावड़ की तरफ आने वाले हैं।सूचना को पुख्ता मानते हुए एएसआई पवन कुमार ने तुरंत टीम के साथ मलोखड़ा बाईपास रोड...