फरीदाबाद, अगस्त 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। उत्तर रेलवे ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 यानी लाइन नंबर-4 एवं 5 पर 45 दिनों के पावर और ट्रैफिक ब्लॉक को मंजूरी दी है। यह ब्लॉक एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा।

रद्द ट्रेनों की जानकारी इस दौरान स्टेशन पर बड़े स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई ईएमयू और उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव समाप्त किया जाएगा। रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुनर्विकास कार्य के लिए प्रतिदिन रात्रि के समय पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म और संबंधित रेल लाइनों पर निर्माण कार्य कि...