फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बॉबी रावत ने एक बार फिर प्रधान पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान प्रधान राजेश बैसला को हराया। शुक्रवार को हुए चुनाव में सुबह से ही अदालत परिसर में वकीलों की चहल-पहल रही। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम तक चला। बार एसोसिएशन के 3462 सदस्य वकीलों में से 2900 से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया गया। मतदान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद मतगणना शुरू कर दी गई। परिणामों को लेकर वकीलों में पूरे दिन उत्सुकता बनी रही। मतगणना के दौरान अदालत परिसर में काफी गहमागहमी रही। जैसे-जैसे अलग-अलग पदों के परिणाम सामने आते गए, प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह बढ़ता गया。

बॉबी रावत की जीत प्रध...