फरीदाबाद, अगस्त 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से गुरुवार को गांव मवई और बसेलवा की राजस्व संपदा में बसाई जा रही कॉलोनियों में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान वहां बने निर्माण व डीपीसी को जेसीबी से उखाड़ दिया गया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया है। पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को कई दिनों से दोनों गांव में अवैध कॉलोनियां बसने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर जांच कराई गई। लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जे हटाने के आदेश दिए गए है। लेकिन लोगों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। गुरुवार को तोड़फोड़ कार्रवाई के लिए विभाग की टीम गठित की गई। सुहब जैसी कॉलोनियों में टीम जेसीबी दस्ते के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची। लोगों ने विरोध शु...