Faridabad News: फरीदाबाद में अवधि खत्म होने के बाद भी टोल वसूली जारी
फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में दो प्रमुख टोल प्लाजा की तय मियाद पूरी होने के बावजूद दोनों स्थानों पर वाहन चालकों से टोल वसूली जारी है, जिससे रोजाना करीब 70 हजार वाहन चालकों को रोजाना जेब ढीली करनी पड़ रही है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से टोल हटाने को लेकर पुनर्विचार किए जाने की बात कही गई है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन चालकों को टोल से कब राहत मिलेगी। शहर में पाखल और पाली क्रेशर जोन दो प्रमुख स्थान हैं, जहां टोल वसूली की व्यवस्था लागू है। इन दोनों टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 70 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें स्थानीय वाहनों के साथ-साथ खनन क्षेत्र, औद्योगिक इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले भारी व हल्के वाहन भी शामिल हैं। बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.