Faridabad News: फरीदाबाद मंडल में नौ इंडोर जिम बनाने की तैयारी
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद मंडल के तीन जिलों में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नौ इंडोर जिम बनाए जाएंगे। पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से इन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इनमें फरीदाबाद जिले में पांच, जबकि पलवल और नूंह में दो-दो इंडोर जिम बनाए जाने हैं। इन सुविधाओं के तैयार होने से ग्रामीण और स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों को खेल अभ्यास के साथ अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा। खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों के लिए केवल मैदान पर अभ्यास करना ही पर्याप्त नहीं होता। फिटनेस, मांसपेशियों की मजबूती, स्टेमिना और शारीरिक संतुलन भी महत्वपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडोर जिम तैयार किए जाएंगे। खिलाड़ियों को इन जिम में नियमित अभ्यास का मौका मिलेगा, जिससे वे अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.