Faridabad News: फरीदाबाद के लिए दोहरी खुशी, तांगे से मेट्रो तक का सफर
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। औद्योगिक नगरी के लिए 15 अगस्त सिर्फ आजादी का पर्व नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व और विकास की यात्रा को याद करने का भी दिन है। जिला बनने के बाद बीते 47 वर्षों में शहर ने ऐसा बदलाव देखा है, जिसकी कल्पना कभी यहां के बुजुर्गों ने भी नहीं की थी। कभी तांगे, बैलगाड़ी और साइकिल यहां आवागमन के प्रमुख साधन थे, आज उसी शहर में मेट्रो दौड़ रही है, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के रूप में सुपरफास्ट सड़क मार्ग मिला है। स्मार्ट सिटी के रूप में आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार दिया जा रहा है। दरअसल 15 अगस्त 1979 को फरीदाबाद को गुरुग्राम से अलग कर स्वतंत्र जिला बनाया गया। जिले गठन से पहले शहर की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में थी। जिले का दर्जा मिलने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हुई और विकास की रफ्तार भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.