Faridabad News: फरीदाबाद की 30 मास्टर सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ेगी
फरीदाबाद, अगस्त 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की 30 मास्टर सड़कों के किनारे अब हरियाली और सौंदर्यीकरण को नया स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने क्षेत्र की मास्टर सड़कों के किनारे रंग-बिरंगे फूलों के पेड़-पौधों के साथ छायादार पौधे लगाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए परामर्शदाता नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ सड़क किनारे और शहर में सड़कों के पास खाली पड़ी जमीनों में छोटे-छोटे बगीचे बनाने, पेड़-पौधे, घास, फूल, फव्वारे और पत्थरों की मदद से सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक बनाना है। इससे मास्टर सड़कों की खूबसूरती बढ़ने के साथ बारिश के पानी के बेहतर प्रबंधन में भी मदद मिलने की उम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.