Faridabad News: फरार जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। थाना सदर पलवल क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच पलवल और थाना सदर पलवल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। आरोपी पिछले करीब तीन महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। बिहार पुलिस ने बताया कि गांव फिरोजपुर निवासी राहुल ने शिकायत दी थी कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके भाई ललित पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था। आरोपियों ने फरसा, बल्लम और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें ललित गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आरोपी पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.