फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मुख्यमंत्री परिवार अंत्योदय उत्थान 2.0 मेला 26 जुलाई रविवार को फतेहपुर बिल्लौच में होगा। मेला पात्र परिवारों को स्वरोजगार, रोजगार, कौशल विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मेला सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आजमेले की तैयारी मेले की तैयारियों के तहत अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें सीएमजीजीए देव वत्स ने मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के मोबाइल ऐप और पोर्टल का डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने अधिकारियों और काउंसलिंग टीम को फैमिली आईडी के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान, पात्रता के अनुसार योजनाओं क...