फरीदाबाद, अक्टूबर 20 -- Faridabad News: - फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर जाल में फंसाया - होटल कार्ड, मसाज किट और क्लाइंट से मीटिंग के नाम पर ठगे रुपये फरीदाबाद, संवाददाता। फेसबुक पर प्ले बॉय की नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से करीब 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने युवक को प्रत्येक मीटिंग के बदले 20 से 30 हजार रुपये कमाने का लालच दिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, होटल प्राइवेसी कार्ड, रूम स्कैनर कार्ड, मसाज किट और क्लाइंट से मीटिंग करवाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल फरीदाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर नौकरी का झांसा गांव चंदिला बड़ोली निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो मह पहले वह फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान एक फे...