फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में चाय-पानी पिलाने के काम पर रखे गए युवक पर 7.80 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। रकम कार्यालय की मेज पर रखे बैग से गायब हुई। शिकायत मिलने के बाद सीकरी चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंगला जोगियान निवासी जोगिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संपत्ति की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। करीब पांच-छह महीने पहले उन्होंने इटावा, मुजफ्फरनगर निवासी आशीष राठी को अपने कार्यालय में चाय-पानी पिलाने के काम के लिए रखा था。

शिकायत और CCTV फुटेज शिकायत के अनुसार, 28 सितंबर को कार्यालय में मेज पर रखा बैग देखा गया तो उसमें से 7 लाख 80 हजार रुपये गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी रकम का पता नहीं चला। इसके बाद कार्यालय में लगे सी...