Faridabad News: प्रेमी से झगड़े के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती, पुलिस ने बचाया
फरीदाबाद, अक्टूबर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। प्रेमी से फोन पर झगड़े के बाद 24 वर्षीय युवती गुरुवार देर रात आगरा नहर में कूदने के इरादे से पल्ला पुल के पास पहुंच गई। धीरज नगर के नजदीक नहर की बाउंड्री पर खड़ी होकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती को इस तरह खतरनाक स्थिति में देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पल्ला थाना पुलिस और डायल-112 की टीम ने काफी देर तक युवती को समझाया। इसके बाद उसे सुरक्षित बाउंड्री से नीचे उतारा गया। पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसकी मां को बुलाकर उसे उनके साथ भेज दिया गया।
फोन पर कहासुनी के बाद नहर पहुंची युवती फोन पर कहासुनी के बाद उठाया कदम जानकारी के अनुसार मेवला महाराजपुर निवासी युवती का गांव बड़कल के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। गुरुवार रात दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.