Faridabad News: प्रीति रावत ने सुनी समस्याएं
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश प्रीति रावत ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पेयजल, सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं। नगराधीश प्रीति रावत ने प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.