फरीदाबाद, अगस्त 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। प्याली चौक पर गुरुवार सुबह निजी बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अजरोंदा के 53 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की जानकारी पुलिस के अनुसार, राजेंद्र उर्फ राजवीर मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। गुरुवार सुबह वह डबुआ सब्जी मंडी में फल खरीदने के लिए घर से निकले थे। प्याली चौक के पास एक निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर...