फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन क्षेत्र में प्याज और लहसुन से भरा ट्रक गायब कर करीब 16 लाख रुपये का माल खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। नूंह निवासी ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने ट्रक चालक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में नूंह के खेड़ा गांव निवासी असगर ने बताया कि वह नासिक में डीएम सुप्रीम नाम से ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसने अमेजन के माल की ढुलाई के लिए ट्रक किराये पर लिया था। ट्रक में 25 सितंबर को प्याज और लहसुन लोड किए गए थे, जिन्हें 27 सितंबर को कुंडली, सोनीपत में उतारना था। निर्धारित समय पर माल नहीं पहुंचने पर जानकारी मिली कि ट्रक चालक साहिद और अन्य आरोपियों ने माल गायब कर दिया है। चालक ने उससे 50 हजार रुपये अग्रिम भी लिए थे। शिकायत...