Faridabad News: पॉलिसी के नाम पर ठगने वाले दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। क्रेडिट कार्ड पर चालू बीमा पॉलिसी बंद कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है। बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति के पास नौ दिसंबर 2025 को अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड पर बीमा पॉलिसी सक्रिय होने की जानकारी दी और उसे बंद कराने के लिए व्हॉट्स ऐप पर एक लिंक भेजा। शिकायतकर्ता ने लिंक खोलकर उसमें क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी। इसके बाद कार्ड से 40 हजार रुपये निकल गए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की。
गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब 25 और शेख दिलशाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.