Faridabad News: पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले में नवंबर 2025 से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बादल चौधरी निवासी पटेल नगर, सेक्टर-4 बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। वह फिलहाल भगत सिंह कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। शहर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए। इसके बाद पुलिस ने 3 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शहर थाना बल्लभगढ़ में पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.