फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: - एनआईटी-5 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाया जागरूकता शिविर फरीदाबाद, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5 में पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय के कर्मचारियों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

पॉक्सो अधिनियम और बच्चों की सुरक्षा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुधीर जीवन के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, डीएलएसए जितेंद्र सिंह उपस्थिति में आयोजित शिविर में पॉक्सो अधिनियम के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम के तहत आने वाले विभिन्न अपराधों और उनके लिए निर्धारित...