फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: - आरोपियों ने स्कूटी की सीट से चाकू निकाल पीठ पर किया वार फरीदाबाद, संवाददाता। बल्लभगढ़ बाजार में स्कूटी का पहिया पैर पर चढ़ने से शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। दो युवकों ने 11वीं कक्षा के छात्र फरहान की पीठ में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों युवक स्कूटी लेकर फरार हो गए। घायल छात्र को सरकारी अस्पताल और फिर बीके नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर करने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला गांव पन्हेड़ा निवासी फरहान अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल लेने के लिए मार्केट में पैदल जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर गुजर रहे दो युवको...