फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन पैरा गेम्स में फरीदाबाद के दो खिलाड़ियों ने जगह बनाने में सफलता हासिल की है। दोनों खिलाड़ी बुधवार को जापान के लिए रवाना हो गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके परिजन उन्हें विदा करने पहुंचे और पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। स्मार्ट सिटी के दो बार पैरालंपिक पदक विजेता मनीष नरवाल और पैरा एशियन गेम्स में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रणव सूरमा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मनीष का चयन 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हुआ है, जबकि प्रणव क्लब थ्रो और डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। मनीष लगातार तीसरी बार पैरा एशियन गेम्स में भाग लेंगे, जबकि प्रणव को दूसरी बार मौका मिला है। दोनों के परिजनों के अनुसार, खिलाड़ियों ने पदक जीतने के ल...