फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बहरौला गांव के पास केएमपी फ्यूल जंक्शन पेट्रोल पंप पर पांच बदमाशों ने एक कर्मचारी से मारपीट कर करीब साढ़े सात हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक अंजू अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शिकायत के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे दो युवक काले रंग के स्कूटर पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे। उन्होंने 210 रुपये का पेट्रोल भरवाकर यूपीआई से भुगतान किया और काफी देर तक कर्मचारी से बातचीत करते रहे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आशंका जताई गई है कि दोनों ने वारदात से पहले पेट्रोल पंप की रेकी की थी। यह भी पढ़ें- यूपी-हरियाणा में पांच पेट्रोल पंपों पर डकैती डालने वाला गिरोह दबोचा, पांच गिरफ्तार इसके करीब 45 मिनट...