Faridabad News: पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एक लाख रुपये ठगे
फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। सेक्टर-14 के एक कपड़ा कारोबारी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर कारोबारी से पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर उसके खाते से एक लाख रुपये अमेजन में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-14 निवासी विनेश आहुजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कपड़े का कारोबार है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2026 को वह इंस्टाग्राम चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें 'पीएनबी पेंशन कार्ड' नाम से एक विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने विज्ञापन को खोलकर देखा, लेकिन उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
फोन पर ठग का संपर्क करीब एक घंटे बाद उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.