Faridabad News: पेंशनर्स के लिए शिकायत निवारण शिविर
फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला खजाना अधिकारी कार्यालय में पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर लगाया जा रहा है। जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि खजाना एवं लेखा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित यह शिविर 17 अक्तूबर तक चलेगा। शिविर में पेंशनर्स अपनी पेंशन से संबंधित समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी मौके पर उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि विशेषकर बुजुर्ग पेंशनर्स को सरकारी सेवाओं का लाभ सुविधाजनक एवं सम्मानजनक तरीके से मिले। उन्होंने बताया कि शिविर में पात्र पेंशनर्स एवं नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे लोगों को इसके लिए अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.