Faridabad News: पेंशनरों को नवंबर में जमा करवाना होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र
फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा सरकार से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को नवंबर में अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है। जिला खजाना अधिकारी संजय सिंह छौकर ने बताया कि पेंशनर जिला खजाना कार्यालय और अधीनस्थ उप खजाना कार्यालयों में प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जीवन प्रमाण ऐप, अटल सेवा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन भी प्रमाण पत्र जमा करवाने की सुविधा है। उन्होंने बताया कि नाम के अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार प्रमाण पत्र जमा करवाने की तिथियां निर्धारित की गई हैं। ए से जी तक नाम वाले पेंशनर 2 से 6 नवंबर, एच से एन तक 10 से 16 नवंबर, ओ से टी तक 17 से 23 नवंबर और यू से जेड तक 25 से 30 नवंबर तक प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.