Faridabad News: पूर्व सरपंच को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक करोड़ रुपये लूटे
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। गांव फतेहपुर तगा में नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व सरपंच को पिस्तौल के बल पर बंधक बना घर में रखे एक करोड़ रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने मशक्कत के बाद अपने पैरों के बंधन खोले और घर के जीने पर चढ़कर चिल्लाने लगा। पीड़ित की आवाज सुनकर एक घर छोड़कर उनके पुराने मकान में सो रहे बेटे ने पिता के हाथ खोले। पीड़ित ने गांव में रहने वाले अपने बड़े भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना धौज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। गांव फतेहपुर तगा की जौहड़ कॉलोनी निवासी पूर्व सरपंच कदीम ने बताया कि उन्होंने करीब चार महीने पहले अपने ही मोहल्ले में एक मकान खरीदा था। मरम्मत और रंगाई पुताई के बाद गुरुवार से वह अपना सामान नए घर में पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.