Faridabad News: पुलिस स्मृति दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: नूंह, अमित भाटिया। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन नूंह में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, फरीदाबाद की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 42 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. रुखसार अहमद, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. मुद्रा गोपीदास नैय्यर और उनकी टीम ने ईसीजी, रक्तचाप, हड्डियों, मधुमेह और रक्त की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। पुलिसकर्मियों की लगातार ड्यूटी, खानपान और दूषित पर्यावरण के कारण होने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए शिविर लगाया गया, ताकि बीमारियों का समय रहते पता लगाकर उचित उपचार कराया जा सके।इसके अलावा, पुलिस लाइन में हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर स्कूली बच्चों को हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.