Faridabad News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया नमन
फरीदाबाद, अक्टूबर 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन सेक्टर-30 स्थित शहीद स्मारक पर जिला पुलिस ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक सहित अन्य अधिकारी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अधिकारियों ने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों के बलिदान को याद किया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: शहीदों को नम आंखों से दी गई श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.